खिलौना एवं जादुई पिटारा प्रशिक्षण संपन्न हुआ
महासमुंद। बुनियादी शाला पिथौरा में जोन स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।जिसमें चिखली, घोंच, गोपालपुर, कौहाकुड़ा, किशनपुर पिथौरा, पिथौरा ए, सुखीपाली, ठाकुरदिया संकुल के 50 शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से शुरू हुई प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को खेल-खिलौने के माध्यम से शिक्षा देना और शिक्षा को खेल खेल के माध्यम से देना सिखाया गया , पिथौरा जोन के लिए मास्टर ट्रेनर श्री अनिल पटनायक एवं श्री कन्हैया लाल पटेल एवं संकुल प्रभारी श्री खगेश्वर डड़सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों के द्वारा कठपुतली बनाया गया ,इसके अलावा बच्चों के लिए मुखौटा और पपेट बनाया गया , तथा गणितीय आकृतियां कागजों के द्वारा बनाया गया ओरिगामी से कागज खिलौने का निर्माण किया गया सेल्फी जोन सेल्फी विद सक्सेस का उपयोग बच्चों के साथ कैसे किया जाता है सिखाया गया। जिन्हें स्कूलों में जाकर बच्चों को सीखना है और बच्चों को खेल खिलौने से सीखने के लिए प्रेरित करेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को प्रशिक्षण का समापन हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.