पिथौरा।
पिथौरा नगर में सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट पिथौरा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित ड्यूज बाल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट PCL 2024 जो की 19 मार्च से शुरू हुआ है.
आज दूसरे दिन के मैच में नगर के युवा भाजपा नेता सतप्रीत सलूजा "विक्की" के मुख्य अतिथि में मैच का शुभारंभ हुआ श्री सलूजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी क़ो निष्पक्ष खेलने की शुभकामनायें दी.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता विक्की सलूजा के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा की हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद, यह क्रिकेट ही है जो नागरिकों के दिलों पर राज करता है। यह खेल के प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह और उन्माद पैदा करता है। भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है और जब कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा होता है तो लोगों को अपने स्कूलों और कार्यालयों की भी याद नहीं आती है।
श्री सलूजा ने आगे कहा कि क्रिकेट के प्रति अटूट जुनून कई बार क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खतरनाक साबित हुआ है। इसके अलावा प्रशंसक अपना गुस्सा या स्नेह प्रदर्शित करने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल देते हैं। क्रिकेट भारतीयों को बच्चों से लेकर वयस्कों तक एकजुट करता है जब भी भारतीय टीम खेलती है तो हर कोई क्रिकेट स्कोर पर नज़र रखता है।उन्होंने खिलाड़ियो से आग्रह की खिलाड़ी भावना का ध्यान रखते हुए आप सभी खेले एवम खूब आगे बढ़े।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार शिवशंकर पटनायक,पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष बबलू सोनी,पत्रकार राजा शुक्ला,भाजयूमो महामंत्री दुर्गेश सिन्हा,रामलाल पटेल,दिनेश साहू,गौरीशंकर पटेल,मनिंदर कौर,हरप्रीत कौर,कौशल मानिकपुरी,दुर्गेश सोनी,डोलामणि यादव,रवि अग्रवाल,मोनू सलूजा,राजा अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.