14 अप्रैल को आएंगे खैरागढ़- केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह
आगमन पूर्व तैयारी का निरीक्षण करने पहुँचे भाजपा के वरिष्ठ नेता
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
खैरागढ़ - लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान चरम पर है ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है इसी क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं। जिसकी तैयारियां जोरों पर है शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने फतेह मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
तैयारियों की स्थिति देखने खैरागढ़ पहुंचे क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत,संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी,लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही खैरागढ़ के नेताओं से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल एवं विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,विधानसभा सहसंयोजक खम्मन ताम्रकार,टी के चंदेल,विकेश गुप्ता,रामाधार रजक,शशांक ताम्रकार,भावेश बैद,मंजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.