आज 30 अप्रैल 2024 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुटेरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
परीक्षा परिणाम में कक्षा पहिली से प्रथम टेवेन्द्र पटेल,द्वीतीय चुमेश ध्रुव,तृतीय भोजराम देवांगन, कक्षा दूसरी से प्रथम यासनी, द्वीतीय मोनिका पटेल,तृतीय योगिता निषाद,तीसरी से प्रथम देविका निषाद,द्वीतीय गीतांजलि यादव,तृतीय कपिल ,चौथी से प्रथम चुनैना यादव,द्वीतीय खिलेन्द्र निषाद,तृतीय हिमानी साहू और पाँचवी से प्रथम पायल ध्रुव,द्वीतीय भाग्य श्री पटेल, तृतीय स्थान पर समीर नाग रहे।
सभी बच्चों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए इन प्रतिभाशाली बच्चों की तरह प्रयास के लिए सरपंच घनश्याम धांधी जी के द्वारा प्रेरित किया गया। पूरे वर्ष के दौरान कक्षा तीसरी की विद्यार्थी देविका निषाद व टीटू साहू ने 218 दिन में 210 दिन उपस्थित रहकर प्रथम स्थान में अपना नाम दर्ज किए।बच्चों की उपस्थिति प्रोत्साहन के लिए प्रधानपाठक डोलामणि साहू सहित समस्त स्टाफ़ ने दोनों बच्चों को पुरस्कृत किये। बच्चों को प्रगति पत्रक वितरित करने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के अध्यक्ष महेश ध्रुव,प्राथमिक विद्यालय पालक समिति के वरिष्ठ सदस्य दशरथ साहू, वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल पटेल,पालक सदस्य गजानन्द निषाद,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार ध्रुव,लक्ष्मीलाल ठाकुर,लेखराम ध्रुव, शिक्षकगण भूपेंद्र सिंह ठाकुर,प्रभाकिरण ध्रुव,कन्हैयालाल पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय संचालन प्रधानपाठक डोलामणि साहू ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.