Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 30, 2024

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक नक्सल पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर उन्हें एवं उनके परिवार जनों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)



 कलेक्टर श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक




नक्सल पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर उन्हें एवं उनके परिवार जनों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा


         मोहला 30 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक जिला कार्यालय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य बिंदु नक्सल पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा नक्सली घटना में मृत व्यक्ति के परिवारों के सदस्य को शासकीय नौकरी अथवा आर्थिक सहायता प्रदान करने पुनर्वास करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आवास, एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारीयों द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया। बैठक में जिले के पुनर्वास समिति द्वारा नक्सल पीड़ितों के आश्रितों एवं उनके परिवार के लोगों के कल्याण के लिए आगे की कार्यवाही राहत राशि एवं उनके पुनर्वास के लिए समिति द्वारा निर्णय लिया गया।

         बैठक में समिति द्वारा जिले में 4 अप्रैल 2024 को ग्राम पीटेमेटा निवासी श्री प्रेम सिंह घावड़े की नक्सली घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित श्रीमती दसाय बाई उम्र 25 को नक्सल पीड़ित राहत एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि 5 लाख रुपए राहत राशि एवं अन्य सुविधाएं जैसे आवास, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ एवं यात्री बसों में छूट दिया जाने का पुनर्वास समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री जे एल मांडवी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेलाल कोसरिया, सहायक आयुक्त  श्रीकांत दुबे उपस्थित थे।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad