छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक सम्पन्न
तिल्दा-नेवरा कर्मचारी भवन तिल्दा में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक सम्पन्न हुई।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महामंत्री अभिमन्यु वर्मा ने सबसे पहले बैठक के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
आसन्न लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त साथियों ने उनको मत देने की बात कही जो पेंशनरों के हित की बात करेगा। लालूराम वर्मा, गोपाल प्रसाद वर्मा और रमेश कुमार वर्मा के जन्म दिवस होने पर संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडेय नेउन्हें गुलाल लगाकर श्रीफल से सम्मानित किया। कवि एवं साहित्यकार गोपाल वर्मा ने अपनी सुमधुर कविता से सभी को आत्मविभोर कर दिया यशवन्त कुमार वर्मा और आर. के.सर की कविता सराहनीय रही। बैठक में जवाहर लाल सिरमौर, रमेश कुमार वर्मा, उधो राम वर्मा, एस. के.सर ने अपनी बात रखी। इस बैठक में तुलसीराम वर्मा, घनश्याम वर्मा,एस.एन.गुप्ता,एस.एस.बैस, मालिकराम साहू,टीकाराम वर्मा, रघुनंदन लाल शांडिल्य, सूर्य दीन कुर्रे सहित कई अन्य साथियों ने अपनी उपस्थिति दी।आभार प्रदर्शन संघ के कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिरमौर ने किया।
सी एन आई न्यूज से अजय नेताम की रिपोर्ट
मो . नं . 9131393079



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.