रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
दिवंगत साथियों के परिवारों को संगठन द्वारा प्रदान किया गया 50-50 हजार की सांत्वना राशि
खरोरा:--सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई तिल्दा के सदस्य साथी स्व. श्री अरुण कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक एल. बी., शासकीय प्राथमिक शाला कुन्दरू और स्व. श्री संतोष कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक एल. बी., शासकीय प्राथमिक शाला पिकरीडीह में पदस्थ थे, जिनका पिछले दिनों आकस्मिक देहावसान हो गया था। हमारे संगठन के ब्लॉक इकाई तिल्दा के प्रावधान के अनुरूप आज दिवंगत साथियों के परिवारों को सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई तिल्दा द्वारा 50- 50 हजार की सांत्वना राशि उनके परिवारों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई तिल्दा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री लखेश्वर वर्मा, ब्लॉक सचिव श्री कैलाश बघेल, उपाध्यक्ष श्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री योगेश साहू, प्रवक्ता श्री महेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र साहू, श्री खुमान साहू, श्री मोतीराम साहू, श्री अमित साहू सहित शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.