Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 9, 2024

मॉ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण। अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था। डोंगरगढ़ मेल दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में - 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात। मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात। डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है

 राजनांदगांव


मॉ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात।




पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।


अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे  सुरक्षा व्यवस्था। 


डोंगरगढ़ मेल दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में - 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।




मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।


डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 


नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।


यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु - 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी  में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।


  दिनांक 09.04.2024 से 17.04.2024 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में श्री बी.पी.राजभानू, सेनानी 08 वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मॉ बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  इस अवसर पर अति0पु0अधी0 नक्सल ऑपरेशन राज0 मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, उप सेनानी 07 वीं0 वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी0 अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनु0अधि0 डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप पु0अधी0 पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पु0अधी0 नक्सल सेल राज0 अजीत ओगरे, उप पु0अधी0 दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु0अधी0 बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 08 वीं वाहिनी राज0 हरीश टोण्डर, उप पु0अधी0 मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 03 वीं0 वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14 वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी0 रायगढ़ अनामिका जैन, उप पु0अधी0  कोरिया जे0पी0 भारतेन्दु , प्रशिक्षु उप पु0अधी0 राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad