रिपोर्टर-योगेन्द्र सिंगने।
स्थान -मोहला छत्तीसगढ।
स्लग-भीमराव अम्बेडकर जंयती।
औधी में मनाई गई भीमराव अम्बेडकर जंयती..
औंधी क्षेत्र में आज 14 अप्रैल भीम राव आंबेडकर जयंती बौद्ध समाज के मार्गदर्शन में केक काटकर एवं पुजा पाठ कर व मिठाई बांट कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें औंधी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया,।समस्त बौद्ध समाज को सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी गई।
बाबा साहेब विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं महान समाज सुधारक थे जिन्होंने जाति भेदभाव की कुरीतियों से देश को बाहर निकाल कर सभी को समान संवैधानिक अधिकार दिलाने में महती भूमिका निभाई। भारतीय संविधान के निर्माण में भी आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के पश्चात् डॉ. अम्बेडकर देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बने।
आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.