Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 14, 2024

कांग्रेस ने छत्‍तीसगढि़यों का मान सम्मान बढ़ाया और विकास का रास्‍ता चुना – भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल का जनसंपर्क जारी

 कांग्रेस ने छत्‍तीसगढि़यों का मान सम्मान बढ़ाया और विकास का रास्‍ता चुना – भूपेश बघेल 




 राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल का जनसंपर्क जारी


छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट 


छुरिया =राजनांदगॉव लोकसभा में कांग्रेस के कारवां से लोग जुड़ते जा रहे हैं। शनिवार को लोकसभा प्रत्‍याशी भूपेश बघेल ने छुरिया विकासखंड के दो दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि – पांच साल की कांग्रेस सरकार ने भरोसा गढ़ा है और हम आपके इस विश्‍वास को विकास की नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे। 



कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल के साथ सेक्‍टर-बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छुरिया विकासखंड के ग्राम रामपुर, महाराजपुर, शिकारी टोला, झिथराटोला, मगरधोकरा, कल्लूटोला, पटेकोहरा, सड़क चिरचारी, भर्री टोला, खोभा, जैतगुडरा, जोब, भर्रीटोला, पैरिटोला, बखरूटोला, नांदिया, बम्हनी, कल्लू बंजारी, मेटेपार, फाफामार, गैंदाटोला, गहिराभेड़ी, झालाटोला, भोलापुर में जनसंपर्क किया। 



महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि – आज नवरात्रि का पंचमी है। नवरात्र मातृशक्ति के पूजन का दिवस है। कांग्रेस मातृशक्ति का सम्‍मान करती है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बरसों से सम्‍मान की बांट जोह रही छत्‍तीसगढ़ महतारी को उनका सम्‍मान लौटाया गया। हमारे राज्‍य की संस्‍कृति और प्राकृतिक संपदा का बखान करने वाले गीत अरपा पैरी की धार को राज्‍यगीत का दर्जा देकर कांग्रेस सरकार ने छत्‍तीसगढि़या का मान बढ़ाया।



उन्‍होंने कहा कि – कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति की सफलता है कि साल दर साल किसानों की संख्‍या बढ़ती गई। यह कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल की देन है की अब लोग खेती-किसानी करना चाहते हैं। जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों का 15 सालों में इतना शोषण किया कि वे आत्‍महत्‍या करने मजबूर थे। आज कांग्रेस सरकार की सफल नीति से किसानों के घरों में खुशहाली है... खेतों में धान की फसल से लहलहा रही है। 


भूपेश बघेल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि – कांग्रेस जातीय जनगणना के आधार पर सभी वर्गों को समुचित आरक्षण मुहैया कराकर उन्‍हें अवसर देने की मंशा रखती है। लेकिन भाजपा इसकी विरोधी है। वह पिछड़े लोगों की विरोधी है। मोदी सरकार ने तो अब तक हर दस वर्ष में होने वाली जनगणना को भी रोके रखा है।भाजपा छत्‍तीसगढ़ के लोगों के विकास में अवरोध पैदा करती है और इसके लिए षड़यंत्र रचती है। 


उन्‍होंने कहा कि – कांग्रेस ही बेहतर विकास का विकल्‍प है। छत्तीसगढ़ के जनता के हित की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए उन्‍होंने जनता से पंजा छाप में बटन दबाकर विजय के लिए समर्थन देने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad