Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 12, 2024

व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन।

लोकेशन कवर्धा

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन।

कवर्धा, 10 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने वहां इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होनें कहा कि अभ्यर्थियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई व्यय सीमा का आंकलन करने के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्य भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने मॉनिटरिंग टीम द्वारा तैयारी की गई राजनितिक दलों के संबंध में प्रकाशित प्रिंट मीडिया के समाचार पत्रों की कतरन का अवलोकन किया। साथ ही सोशल मीडिया के कार्यो का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे उपस्थित रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान उन्होंने एमसीएमसी में किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। एमसीएमसी समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। सभी टीम में अधिकारियों की और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे निगरानी रख रही है। अवलोकन के दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिरकारी गीता रायस्त, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गुलाब डड़सेना, सहायक सूचना अधिकारी निखलेश देवांगन सहित एमसीएमसी टीम उपस्थित थे।  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad