हाथिजन ईदगाह , अहमदाबाद में ईद का त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाया गया
मनोज सिंह राजपूत की रिपोट
मुस्लिम संप्रदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद है, जिसे ईदु उल फितर के नाम से जाना जाता है आज ईद मनाया जा रहा है मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 1 माह रमजान शरीफ के रोजे रखकर वह तरावीह की नमाज पढ़कर इबादत करते हैं रमजान शरीफ के महीना जैसे ही खत्म होता है चांद देखने के बाद ईद मनाई जाती है 10 तारीख की शाम चांद देखने के बाद आज ईद मनाई जा रही है सुबह से उठकर मुस्लिम भाई ईद की नमाज पढ़ने के लिए तैयार होने लग जाते हैं और नए कपड़े पहन कर ईदगाह जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं नमाज के बाद सभी अमन चैन की दुआ मांगने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं आज हाथीजन ईदगाह अहमदाबाद में सुबह 9:00 बजे मौलाना लाल मोहमद ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी दुआ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए ईद की खुशियां मनाई गई ,
मुनीर घसूरा, आमान कादरी, आरिफ कादरी ,अशरफ मंसूरी ,निजाम वाघेला, शेरू अहमद आदि ने एक दूसरे को बधाई देते हुए देश में अमन चैन के लिए खुदा का शुक्रगुजार कहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.