Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 15, 2024

बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल...

बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल...




 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज 15 अप्रैल को रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलने वाली उनकी नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री,विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथों में मोर्चा सम्हालें हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सोमवार


को सुबह 11:00 सभी एकात्म परिसर में इकट्ठे होंगे। तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना कर, वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रायपुर लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने के लिए आतुर है। हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें एक बड़े बहुमत की सरकार बनानी है ताकि हम देश की तरक्की और समृद्धि की राह आसान कर सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad