Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 13, 2024

आंचल में शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र की धूम घरों में मंदिरों में चारों ओर झलक रहा है उमंग अपार भक्ति एवं आस्था के साथ मनाया जा रहा है नवरात्र पंचमी का त्यौहार

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


आंचल में  शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र की धूम





घरों में मंदिरों में चारों ओर झलक रहा है उमंग अपार भक्ति एवं आस्था के साथ मनाया जा रहा है नवरात्र पंचमी का त्यौहार


 खरोरा--अंचल में शक्ति आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र की धूम है। भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना-उपासना में लीन है। देर रात तक भक्त दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े देवी मंदिर आस्था की ज्योति से जगमगा रहे हैं। मंदिरों व घरों में शंख, घड़ियाल की धुन के बीच सुबह-शाम आरती हो रही है।




भक्तों द्वारा देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित की गई है। साथ ही घरों में भी जवारा बोया गया है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां और मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। 




भक्त नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत भी रखें हैं और पारण के साथ इसका समापन करेंगे। आज पंचमी तिथि के दिन माता का विशेष श्रृंगार किया गया। देवी मंदिरों में विशेष श्रृंगार के साथ पूजा-अर्चना हुआ। इस दिन स्कंदमाता की पूजा हुई। परंपरा अनुसार पंचमी तिथि पर कलश के ऊपर कलश चढ़ाया गया। यह नवरात्रि पर्व का मध्य दिन होता है। देवी मंदिरों में कलशा चढ़ाकर देवी का पंचरंग श्रृंगार किया गया। उल्लेखनीय है कि, पंचमी के दिन प्रधान कलशा के ऊपर कांसे का लोटा रखकर ज्योति को ऊपर उठाया जाता है। इसे देवी का श्रृंगार माना जाता है। जँवारा निकलकर ज्योति की बत्ती तक न पहुंचे, इसलिए कलश के ऊपर कलश चढ़ाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता को माला, साड़ी, लाल चुनरी, ध्वजा, आभूषण आदि श्रृंगार सामाग्री भी चढ़ाए। वहीं आज से श्रृंगार पचरा सेवागीत का गायन भी शुरू हो गया। जहां भक्त देवी-देवता का रूप लेकर झूपते नजर आए।

  परंपरा अनुसार पंचमी के दिन गांव वाले ठाकुर देव का विशेष पूजन कर ध्वजा चढ़ाते हैं।  उसके बाद लोहे से बनाया गया बाना लाकर घरों में पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार होने के कारण भी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं इस बार माता के दरबार को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समितियां इस बार विशेष तैयारी भी कर रखे हैं। इस बार भक्त सीधे गर्भ गृह तक जाकर माता की पूजा अर्चना कर रहें हैं। सुबह से शाम तक देवी मंदिर जसगीत सेवा गीतों से गुंजायमान हो रहें हैं। सिद्धपीठ महामाया मंदिर खरोरा, मां परमेश्वरी मंदिर केसला ,  मां शारदा मंदिर मुरा , राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर खरोरा , सिंगदुरिया मंदिर , बजरंगबली मंदिर मुरा सहित सभी देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति जलाई गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad