Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 29, 2024

ग्राम दरचुरा में पटेल समाज ने मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध

 लोकेशन/सिमगा

रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू


ग्राम दरचुरा में पटेल समाज ने मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध




सिमगा:- सिमगा ब्लॉक के दरचूरा में मरार (पटेल) समाज बैठक संपन्न हुई जिसमें मृत्यु भोज को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया गया कि आने वाले समय में ग्राम पटेल समाज के किसी भी परिवार को मृत्यु भोज में किसी भी प्रकार का पकवान (लड्डू, पूड़ी, बड़ा इत्यादि)  नहीं परोसा जाएगा।

प्रमुखों का कहना है कि समाज में गरीब , अमीर, मध्यम सभी वर्गों के लोग रहते है जो मिलकर एक आदर्श समाज का निमार्ण करते हैं। यदि कोई सम्पन्न परिवार इन परिस्थिति में पड़ता हैं तो इन परिस्थिति में बिना किसी परेशानी से गुजर जाते है परंतु यदि किसी गरीब परिवार में आए तो वे समाज  को मृत्यु भोज के लिए कर्ज लेकर यह कार्य सम्पन्न करते हैं। जो कि सही नहीं है।

यदि कोई परिवार  बहुत ही गरीब है तो उनको मृत्यु भोज की बाध्यता भी नहीं है।  सामाजिक एकरूपता के लक्ष्य को लेकर यह फैसला लिया गया है।


यह बैठक आगामी 03 मई 2024 को स्वर्गीय श्री लेखराम पटेल जी के दशगात्र के कार्यक्रम को लेकर उनके सुपुत्र- लुकेश पटेल द्वारा  बुलाई गई थी। जिनका आकस्मिक निधन दिनांक 24/04/2024 को हो गया था।

स्वर्गीय श्री लेखराम पटेल जी बहुत पहले से मृत्यु भोज पर इस छूट को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। वे कोसरिया मरार पटेल समाज के तरेंगा राज के कोषाध्यक्ष थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad