Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 7, 2024

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा कर किया बाइक रैली को रवाना स्वीप के तहत निकाली गई बाइक रैली

 कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा कर किया  बाइक रैली को रवाना 




स्वीप के तहत निकाली गई बाइक रैली


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़  05 अप्रैल 2024// जिले में स्वीप अंतर्गत  लगातार मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी तारतम्य में  जनपद पंचायत खैरागढ़ के सचिवो एवं रोजगार सहायकों द्वारा  खैरागढ़ नगर में बाइक रैली निकाली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में लगभग 200 सचिव एवं रोजगार सहायकों ने अपनी सहभागिता निभाई और खैरागढ़ के जनपद पंचायत से प्रारंभ कर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, इतवारी बाजार, बक्शी मार्ग, गोल बाजार ,इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ,अटल उद्यान ,जिला न्यायालय ,शुभम की मार्ट एवं कलेक्टर ऑफिस होते हुए जनपद पंचायत खैरागढ़ में समापन किया गया। बाईक रैली के दौरान सभी ने  सब काम छोड़ कर  पहले वोट देने के नारा लगाया तथा लोगो से अपने मत का उपयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर ,स्वीप नोडल अधिकारी श्री लाल जी द्विवेदी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री शिशिर शर्मा,  स्वीप सहायक नोडल के के वर्मा सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सचिव एवं रोजगार सहायक कार्यक्रम में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad