Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 14, 2024

मल्टीलेवल पार्किंग के टैरिस में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ।

 मल्टीलेवल पार्किंग के टैरिस में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ।




 सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।

रायपुर-लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यय प्रेक्षक श्री आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।




 इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मतदान का अधिकार मिला है। हमें ब्रिटिश काल में मतदान के अधिकार नहीं थे। कुछ संघर्ष के बाद सीमित लोगों को अधिकार दिए गए। उसके बाद संघर्ष किया गया और स्वतंत्रता के बाद सभी वर्ग के लोग को यह अधिकार मिला है। इसलिए हमें इसे अधिकार समझते हुए अवश्य मतदान करना होगा। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करें और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में भूमिका अदा करें। साथ ही दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें।


कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि आज मतदाता जागरूकता के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर शपथ लिया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गांव-गांव में नरेगा मजदूर, स्कूल-काॅलेज के शिक्षक सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। डाॅ. सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है ।मतदाता जागरूकता कै लिए कई तरह कै कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ।मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाईक रैली, स्विप एक्सप्रेस के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। 

एसएसपी श्री संतोष सिंह ने 

कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad