डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए मां महामाया के दर्शन, की प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर......नवरात्रि के अष्टमी के दिन डिप्टी सीएम अरुण साव सपरिवार धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मां महामाया और सिध्दी विनायक भैरव बाबा के दर्शन किए इस दौरान डिप्टी सीएम साव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की डिप्टी सीएम साव ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, प्रदेश में नया सूर्योदय हुआ है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है छत्तीसगढ़ की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत भाजपा को दिया है वोट प्रतिशत के हिसाब से और सीटों के हिसाब से भी अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है और आगे भी लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य है छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट हम जीतेंगे ऐसे में जनता की अपेक्षाएं और उम्मीद हमारी सरकार से है। लिहाजा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार काम करे। छत्तीसगढ़ खुशहाल बनें, समृद्ध बने, विकसित बने, इसकी कामना की है।प्रमुख रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे प्रदेश कार्य समिति सदस्य लव कुश कश्यप.डा़ सुनील जायसवाल.रतनपुर मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव.रविंद्र दुबे.ज्वाला कौशिक भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी प्रभु नाथ साव भानु प्रताप कश्यप उषा चौहान सावित्री रात्रे सविता धीवर राजकुमारी बिसेन मनोज सिह


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.