सिमगा से ओंकार साहू साहू की रिपोर्ट
थाना सिमगा पुलिस द्वारा दुलदुला रोड वार्ड नंबर 10 नयापारा सिमगा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले 01 शराब कोचिया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार ।
आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से 11520 रूपये कीमत मूल्य का 48 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब एवं 48 पौवा देशी मदिरा मसाला जुमला 17.280 बल्क लीटर शराब एवं मो0सा0 HF Delux क्रमांक CG22S8860 कीमती 30,000 रूपये को किया गया जप्त ।
"अभियान सिरजन" के तहत श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अविनाश सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री आशिष अरोरा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गोपाल सिंह धुर्वे के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है इसी क्रम में दिनांक 19/05/2024 को थाना सिमगा से सउनि एस के कुरैशी प्रआर.88 संतोष कुमार वर्मा आरक्षक 704 किशोर मरकाम, आरक्षक 441 युगल ध्रुव की पुलिस टीम द्वारा दुलदुला रोड वार्ड नंबर 10 नयापारा सिमगा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले 01 शराब कोचिया एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से 11520 रूपये कीमत मूल्य का 48 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब एवं 48 पौवा देशी मदिरा मसाला जुमला 17.280 बल्क लीटर शराब एवं मो0सा0 HF Delux क्रमांक CG22S8860 कीमती 30,000 रूपये को किया गया जप्त । आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 172/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजने की तैयारी की जा रही है ।
आरोपी का नाम
01. माखन निषाद पिता तेजराम निषाद उम्र 18 साल 02 माह साकिन एकता नगर सिमगा थाना सिमगा
02. विधी से संर्घषरत बालक


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.