उ.मा.वि. गोटाटोला का दबदबा दो विद्यार्थी जिला के टॉप 10 सूची में
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला विकासखंड मोहला में बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष जिले की टॉप 10 सूची में कक्षा 10वीं से तेजस्वी सिन्हा पिता अरुण सिन्हा ग्राम गोटाटोला 93.50 प्रतिशत अंक के साथ जिला मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है
वही उसी स्कूल की छात्रा कु. पायल साहू पिता व्यास नारायण साहू ग्राम कलचुवा ने 91.50 प्रतिशत के साथ जिले मे छटवा स्थान पर रही। दोनों होनहार विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष गोटाटोला स्कूल का 12वी में 90.63% व 10वी में 97.27% रिजल्ट रहा। गोटाटोला के दोनो प्रतिभावान विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला एवं प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला तथा अन्य शिक्षकों व ग्रामीणों ने दोनों विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को बधाई प्रेषित किया एवं उज्जवल भविष्य की कमाना की
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.