आदिवासी भूस्वामी ग्राम धोबेदंड जमीन खसरा नम्बर 148 का मामला...
जमीन के लेनदेन मे मोहला के जमीन दलाल द्वारा ठगी करने का मामला
मोहला वि .ख. के ग्राम धोबेदंड की मामला सामने आया है।
गरीब आदिवासी जमीन मामले को लेकर तथा जमीन खरीददार परेशान...दलाल हुआ मालामाल.."
धोबेदंड के गरीब आदिवासी श्रवण व तीन अन्य खातेदार की
तीन खसरा कुल रकबा4.213है. भूमि स्वामी शामिल खातेदार के नाम दर्ज है जिसमेतीन ,खसरा 118,148,209/1 मे से खसरा 148 कुल जमीन 2.6630 है लगभग 5.58मेसे 2.50 एकड /1.011 हैमात्र बिक्री हेतु प्रस्वावित किया गया । किसान ने जानकारी दी कि सामने की भर्री के लिये किया गया ,लेकिन रजिस्ट्री पीछे इतनी जमीन की धन्हा खेत का करवा दिया। सामनेभर्री की जमीन बेची गई जमीन बेचने वाले ने मौके पर सीमेन्ट के छोटे छोटे पोल मौके पर नापकर जमीन चिन्हित कर जमीन खरीददार ६ने कर लिया,लेकिन जमीन मालिक व जमीन लेने वाले को छह माह बाद पता चला कि धोखा देकर दलाल ने अपना स्वार्थ साध लिया। जमीन दलाल ने सामने भर्री का खरीददार को दिखाया तथा कागज भी दिया। जमीम खरीददार धोखा धडी हुआ है हुआ है दलाल द्वारा दिया कागज पटवारी को बताया उस कागज मे पटवारी का हस्ताक्षर फर्जी, पाया गया। रजिस्ट्री उपरान्त पटवारी ने 148/5 को148/1का जमीन अदला बदली करने का दिया 14/08/2023 प्रस्ताव,। बात नहीं सुलझी तो किसान व जमीन लेने वाले पर्चा पट्टे को लेकर हो गये परेशान तो जिला कलेक्टर मोहला जन जनदर्शन मे धोखाधडी करने की शिकायत 12/03/2024 की। कलेक्टर ने जांच के लिये SDM मोहला को जांच कर प्रतिवेदन मांगा है । अन्य खातेदार को पूछा गया तो सभी का यही कहना कि भर्री को 2.50एकड ही बेचने के लिये हमने हामी भरी थी। किसान व अन्य खातेदार ने जानकारी दी कि बैक पासबुक,पर्चा पट्टा,एटीम कार्ड चेक बुक तक दलाल के पास,। किसान व अन्य खातेदार को यह ही अब तक यह मालूम कि हमने 2.50एकड जमीन भर्री बेची है ,।
लेकिन गरीब आदिवासी व अन्य खातेदार को अब तक यह नही मालुम है कि,खसरा नम्बर 148 मे मात्र 23डिसमील जमीन शेष रह गई। दलाल ने खसरा नम्बर 148/1,148/2,148/3,148/4,148/5,148/6,148/7
148/8 बेचवा दी। इस खसरा नम्बर की सभी जमीन राजस्व रिकार्ड मे दर्ज हो गई। कैसे बिक गई। जमीन यदि बिक गई तो जमीन का पैसा मिला कितना मिला ,जमीन का अन्य खातेदार के हिस्से मे पैसा आया कितना , पैसा किसने निकाला । जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार दिनांक 17/01/2023, को 0.6डि, दिनांक03/08/2023 को 3.एकड 44.डिजमीन बेची गई। राजस्व रिकार्ड के अनुसार अब तक किसान के खाते मे मात्र 23डिसमील जमीन शेष रह गई है। शिकायत की जांच मोहला SDM द्वारा की जा रही है। अनपढगरीब किसान व अन्य तीन खातेदार का अब तक कहना हैकि मात्र 2.50एकड जमीन सामने की भर्री बेची है। अन्य बेची गई जमीन केसाथ हमारे साथ दलाल ने छल किया। आंशका बनी हुई है कि,जमीन लेन देन व धोखाधडी की शिकायत मोहला थाने मे जमीन मालिक वअन्य खातेदार न्याय पाने के लिये करेगे कि,मोहला दलाल ने उसके साथ धोखा किया है।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मोहला विकास खंड मोहला के आदिवासी भूस्वामी ग्राम धोबेदंड की जमीन खसरा नम्बर 148 चर्चा का विषय बना हुआा है, बहरहाल आदिवासी को न्याय कब मिलेगा यह आने वाला समय बतलायेगा लेकिन यह सच है कि, मोहला के जमीन दलाल ने आदिवासी के साथ किया धोखाधड़ी।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.