Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 4, 2024

तेज गति से आ रही बस ने खड़ी हुई ट्रेलर को मारी टक्कर, जबरदस्त हादसे में लगभग 15 यात्री घायल 7 लोगों की हालत गंभीर

 तेज गति से आ रही बस ने खड़ी हुई ट्रेलर को मारी टक्कर, जबरदस्त हादसे में लगभग 15 यात्री घायल 7 लोगों की हालत गंभीर






रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट 




 रतनपुर.....अंबिकापुर से आ रही रॉयल बस अभी रतनपुर बाईपास के पास पहुंची थी, जो की रात्रि लगभग 2 से 3 बजे के बीच तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाईवे 130 के सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी वही इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए।उन्हें इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य उपचार के लिए भर्ती कराया गया है घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है । रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी।घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बी एल टी कॉलेज के पास हुआ रॉयल ट्रेवर्ल्स की बस क्रमांक CG 10 AL 5701शुक्रवार को अंबिकापुर से निकली थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।तेज रफ्तार बस नेशनल हाईवे में कटघोरा-पाली होते हुए रतनपुर तरफ से रायपुर की ओर जा रही थी। घटना करीब 2 बजे की है। तभी रतनपुर के बीएलटी कॉलेज के पास हाईवे के किनारे सड़क पर ट्रेलर खड़ी थी। अचानक तेज रफ्तार बस के ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर व कंडक्टर बस को छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।यात्रियों में भागदौड़ मच गई इस हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी का माहौल था,आसपास के राहगीरों व अन्य लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी । इस बीच यात्री किसी तरह बस से बाहर आए इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।इसमें गंभीर रूप से सात घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री रायपुर जा रहे थे।वहीं, कुछ लोग बिलासपुर में उतरने वाले थे।हादसे के बाद नेशनल हाईवे में लगा जामइस हादसे के बाद बस और ट्रेलर नेशनल हाईवे के बीच फंस गई, जिसके कारण सड़क जाम हो गया और वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद सुबह करीब चार बजे क्रेन की मदद से बस को किनारे किया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।आठ यात्रियों का रतनपुर में चल रहा इलाजइस घटना में विश्रामपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला उमा नंदी,सूरजपुर की सावित्री रायपुर के युवक दीपक अग्रवाल सहित आठ यात्रियों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है।उनकी स्थिति सामान्य है बताई जा रही है दूसरी बस से रवाना हुए यात्री इस हादसे के बाद बस सवार यात्री दहशत में आ गए। जिसके के लगभग 15 यात्रियों को चोट नहीं लगी थी, वे रतनपुर से दूसरी बस से बिलासपुर और रायपुर के लिए रवाना हुए।वहीं,कुछ यात्रियों को मामूली रूप से घायल थे जो अपने-अपने गंतव्य के चले गए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad