Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 4, 2024

रायपुर जिला में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न विभागो एवं माध्यमों से हो रहा प्रचार प्रसार

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा


रायपुर जिला में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न विभागो एवं माध्यमों से हो रहा प्रचार प्रसार




खरोरा:--भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारतीय लोकतंत्र सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करता है यह किसी जाति धर्म पंथ लिंग रंग रूप के आधार पर भेदभाव नहीं करता है  जनता देश की प्रगति के लिए अपनी मत देकर प्रतिनिधि का चुनाव करता है 





इस लोकतंत्र की सफलता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली द्वारा संभव है और इसी निष्पक्षता के लिए लोकतंत्र की इस महापर्व में  मतदान के प्रति लोगो को जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने रायपुर जिला  लोकसभा  के अंतर्गत जिला के कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह जी के निर्देशन में सभी विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों , निजी संस्थाओं , व्यवसायों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है जिसमें चौक चौराहो पर होल्डिंग ,कचरा गाड़ियों के माध्यम से स्वीप जागरूकता प्रचार प्रसार, शॉर्ट वीडियो डिस्प्ले, ऑडियो में मतदाता जागरूकता गीत,  सोशल मीडिया के माध्यम से जिले का फेसबुक प्रोफाइल, एफएम के द्वारा संदेश,  जिला आइकॉन चेंबर ऑफ कॉमर्स यूथ दिव्यांग तृतीय लिंग अपील वीडियो, पद्मश्री, पद्म विभूषण जैसे गैर राजनीतिक लोकप्रिय व्यक्तियों द्वारा मतदान की अपील, सोशल मीडिया के इंफ्लूएंजर्स के द्वारा मतदाता जागरूकता, डिजिटल सर्टिफिकेशन एवं नगरी क्षेत्र में चुनावी साक्षरता आयोजन, बाइक रैली, वाकाथान,स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ,एनसीसी, एनएसएस, एनजीओएस, स्काउट गाइड टीम के द्वारा प्रचार प्रसार ,नुक्कड़ नाटक, फ्लैस मॉब, ग्रामीण मतदान वाले क्षेत्र  चिन्हांकित कर डोर टू डोर दस्तक, रंगोली ,पोस्टर सलाद, नारा लेखन, मेहंदी मानव श्रृंखला प्रतियोगिता, एवं स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से  प्रचार प्रसार, स्वीप सकोरा,एवं स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय के नवीन मतदाताओं के लिए कार्यक्रम चुनावी साक्षरता क्लब का गठन, स्वीप वॉल पेंटिंग ,इंस्टाग्राम, फेसबुक रील फोटो प्रतियोगिता एवं निर्वाचन प्लेटफार्म को टैग करते हुए "मेरा पहला वोट देश के लिए" भावी मतदाताओं के अभिभावकों के लिए अपील एवं शपथ , रंगोली पोस्टर सलाद स्लोगन भाषण क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली का आयोजन, सरकारी संस्थानों कार्यालय के प्रवेश द्वार में बैनर सेल्फी जोन सभी शासकीय संस्थानों में VAF का गठन एवं उन्मुखीकरण , स्वीप क्रिकेट का आयोजन, स्वीप रसरंग ,ब्यूटी कॉन्टेस्ट , मेहंदी ,सलाद रंगोली, व्यंजन एवं सुरीली कुर्सी दौड़ का आयोजन एवं सात लाख से अधिक मतदाताओं तक अपील का प्रसारण ,वाक्य कथन iam samart voter for sure ,बाइक रैली, कार रैली , कलेक्टर की पाती के माध्यम से अपील,चेंबर ऑफ  कामर्स, ट्रांसपोर्ट एवं इंडस्ट्रियल एरिया के माध्यम से व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक व उन्मुखीकरण , अशासकीय संगठन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, औद्योगिक श्रमिको द्वारा मानव श्रृंखला ,मतदान के दिन छुट्टी की पहल,स्वीप हस्ताक्षर,स्लोगन, साईन लैंग्वेज,समूह,सेल्फी स्टैंड, वीडियो अपील,मतदाता जागरूकता गीत,रैंप वॉक,कोटवार से गांव में मुनादी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन,नवा अंजोर के महिला समूहों द्वारा घर घर जाकर निर्वाचन नामावली का जांच, चौपाल,स्वीप एक्सप्रेस,घर आजा संगी अभियान द्वारा पलायन मजदूरों को आमंत्रित करना, एक शाम मतदाताओं के नाम आदि कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार कर मतदान करने का अपील किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad