जिला सिवनी मध्यप्रदेश
15500 रूपये की अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
सी एन आई न्यूज
सिवनी / पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा, एसडीओपी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल राजेश कुमार दुबे व्दारा थाना क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। बीति रात्री मे अवैध शराब विक्रय की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल व्दारा तत्परता से कार्यवाही करते हुएँ तत्काल टीम का गठन कर टीम मे सउनि राजेन्द्र नागवंशी सउनि) जसवंत सिंह आर. सतीश पाल को वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
टीम व्दारा नेशनल हाईवे रोड के किनारे ग्राम गोरखपुर कला मे घेराबंदी कर रविकांत उईके पिता मानसिंह उईके उम्र 25 साल निवासी गोरखपुर के कब्जे से 16 पाव अंग्रेजी, 89 पाव देशी मसाला शराब, व 38 बाटल बियर कीमती 15500 रूपये की शराब जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.