खैरागढ छुईखदान।
1 मई को मजदूर दिवस मनाया गया।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति छुईखदान के अध्यक्ष श्री ईशान व्यास द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस आज की दुनिया में निर्माण में श्रमिकों के योगदान को दर्शाता है ।
उचित व समान वेतन तथा सुरक्षित काम करने का वातावरण सभी श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकता है तालुका विधिक सेवा समिति छुईखदान के द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सहायता के इस योजना को प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों तक जानकारी देने का कार्य कर रही है। जिसमें निशुल्क विधिक सहायता, नेशनल लोक अदालत, बाल श्रम ,बाल विवाह, मैत्रीपूर्ण बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना इत्यादि हैं। PLV श्री सनील कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया एवं सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 , नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, के बारे में जानकारी देते हुए निशुल्क विधिक सहायता का पंपलेट वितरण किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.