Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 2, 2024

मजदूर दिवस पर म. प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

 मजदूर दिवस पर म. प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन



नरसिंहपुर  1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा राज्यपाल के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर शीतला पटले  को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि संघ पत्रकारों की समस्याओं के साथ ही श्रमजीवी पत्रकारों के माध्यम से समाज और शासन के बीच सेतु के रूप में कार्य करते हुए जनकल्याण और जनहितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। लेकिन पत्रकारों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, पत्रकार भवन की भूमि वापस हो, श्रमविभाग के सहयोग से कमेटियां बनें, संभाग व जिला स्तर पर श्रमजीवी पत्रकार प्रकोष्ठ बनाए जाएं, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण आयोग का गठन हो, विज्ञापन की एक समान नीति बने, तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त किए जाएं, टोल नाकों पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड को मान्यता दी जाए, इसके अलावा कई और मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। ज्ञापन सौंपते समय मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा जिला महासचिव श्रीमती रश्मि दुबे उपाध्यक्ष संजय साहू, संजय जैन, संतोष पाटकर, संतोष अग्रवाल, मनीष साहू, देवेंद्र बुनकर, नमन दुबे, सतीश विश्वकर्मा, रोहित सराठे, बृजेश कहार, राजेश सेन, वैदिक चौरसिया, राजकुमार रावल,समीरज जैन,सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


सी एन आई न्यूज नरसिंगपुर मध्यप्रदेश से संजय साहू की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad