Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 1, 2024

21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश भर में सौपा ज्ञापन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी जिला इकाई ने भी राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश भर में सौपा ज्ञापन





 मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी जिला इकाई ने भी राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

सी एन आई न्यूज 

सिवनी। पत्रकारों के हित में निरंतर प्रयासरत मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आज 01 मई 2024 को श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर पत्रकारों के हित में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा l 




आपको बता दें की प्रति वर्ष संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदोरिया जी के निर्देश पर संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में संघ की जिला इकाई के माध्यम से पत्रकार साथी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार कल्याण आयोग का गठन करने, भोपाल में पत्रकार भवन की भूमि पुन:: पत्रकारों को सोपै  जाने ,



आयुष्मान योजना का लाभ पत्रकार साथियों को प्रदान करने, पत्रकारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ देने, टोल नाके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार गणों को छूट देने सहित अन्य 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हैं l आपको बता दें की कई वर्षो से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश भर श्रम दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर के समस्त जिला मुख्यालयो पर ज्ञापन सौंपकर पत्रकारो के हित में अपनी आवाज बुलंद करता आ रहा है । इसी तारतम में कल दोपहर 12:00 बजे सिवनी जिला कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित हो कर विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया है। ज्ञापन सौंपते समय मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सिवनी जिला इकाई के जिला अध्यक्ष मनीष जैन जी, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी जी , कार्यकरी अध्यक्ष (ग्रामीण),

कन्हैया प्रजापति जी , महासचिव रामदास ठाकुर जी, जिला उपाध्यक्ष्य संजीत सिंह बघेल जी, जिला उपाध्यक्ष राजू मेहरा जी, चेतन गांधी जी, बबलू खान जी, द्वारका श्रीवास्तव जी सहित सभी पत्रकार साथी उपस्थित थे। 

 ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ प्रदेश का एकमात्र ट्रेड यूनियन संगठन है जो पत्रकार हितों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ता रहा है तथा पत्रकार पेंशन योजना लागू करने, अधिमान्यता तहसील स्तर तक प्रदान करने ,पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने तथा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से संघर्ष करता रहा है जिसके चलते सरकारों को मांगे मानकर पत्रकार हितों के लिए कदम उठाने पड़े हैं ।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad