Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 1, 2024

समय-सीमा की बैठक से नदारद सात अधिकारियों को नोटिस जारी

समय-सीमा की बैठक से नदारद सात अधिकारियों को नोटिस जारी





सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़ 01 मई 2024//


 कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा समय सीमा की बैठक में बिना आधिकारिक जानकारी दिए अनुपस्थिति और अपना प्रतिनिधि भी नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शोकाज नोटिस जारी किया गया है। शोकॉज नोटिस जारी होने वालों में श्री बृजेश पटौरिया कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एडीबी दुर्ग, श्री सहदेव सोनवानी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला खैरागढ़—छुईखदान—गंडई, श्री पवन मेश्राम मंडी सचिव कृषि उपज मंडी गंडई, श्री सुदेश सिंह मंडी सचिव कृषि उपज मंडी खैरागढ़, श्रीमति पूर्णिमा गुप्ता सहायक अभियंता क्रेडा राजनांदगांव, श्री सौरभ ताम्रकार अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छुईखदान, श्री आरके राठौर अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खैरागढ़ का नाम शामिल है। संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित नहीं होने  और प्रतिनिधि नहीं भेजने पर नोटिस जारी हुआ है। दरअसल जिला कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय समीक्षा करते है। वर्तमान में कुछ विभाग का संचालन पूर्व जिलों से हो रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारीयों को समय सीमा की बैठक के पूर्व सूचना दी जाती है। किन्तु अधिकारीयों द्वारा समय सीमा की बैठक में अनुपस्थिति की वजह से उस विभाग की जानकारी नहीं मिल पाती। साथ ही उस विभाग से किसी प्रतिनिधि की उपस्थिती भी नहीं होती है। जिस पर कलेक्टर ने फटकार लगाई है। कलेक्टर ने कहा कि समय-सीमा की बैठक में उपरोक्त अधिकारियों की अनुस्थिति के कारण उस विभाग की समीक्षा नहीं हो पाती। अधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में उपस्थित नहीं होने से निर्धारित बिंदुओं एवं लंबित जानकारी पर समीक्षा नहीं होने पर इसे शासकीय आदेशों की अव्हेलना एवं लापरवाही का द्योतक मानते हुए कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया है तथा कारण बताओ नोटिस सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad