Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 20, 2024

खुलेआम मुरूम की चोरी अवैध खनन का मास्टरमाइंड पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी को जान से मारने की दिया था धमकी मानेगांव सरपंच की भूमिका चुप्पी सादे बैठे जनप्रतिनिधि रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन शासन प्रशासन नहीं चाहता अवैध खनन रोकना

 पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी की खबर

       कलम से समझौता नहीं    

        अपनी बात  निडरता से 

____________________________________


       खुलेआम मुरूम की चोरी




       अवैध खनन का मास्टरमाइंड


    पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी को जान से मारने की दिया था        धमकी


     मानेगांव सरपंच की भूमिका 


      चुप्पी सादे बैठे जनप्रतिनिधि 


      रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन 


   शासन प्रशासन नहीं चाहता अवैध खनन रोकना 


बालाघाट मध्यप्रदेश। माने गांव में  माफियाओं के द्वारा खुलेआम मुरूम चोरी की जा रही है जिसकी जानकारी  अधिकारियों को पूरे तरीके से है 




फिर भी अवैध खनन पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है और करोड़ों की जमीन बर्बाद हो रही है आखिर शासन प्रशासन शिकायत मिलने के बाद भी अवैध खनन पर प्रतिबंध क्यों नहीं लग रहा सवाल बना है अवैध खनन की शिकायत सर्वधर्म नारी शक्ति एवं माने गांव की महिला समूह ने कलेक्टर कार्यालय में दर्ज करवाई कलेक्टर महोदय ने संज्ञान लेते हुए आपराधिक मामला बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया खनन अधिकारी मुकेश वाडिवे के द्वारा एक दो ट्रैक्टर पकड़ कर के अधूरा पंचनामा बनाया गया कुछ दिन खनन बंद रहा परंतु उसके बाद खनन माफिया ने सेटिंग करके फिर से अवैध खनन शुरू कर दिया आखिर क्यों माने गांव की जमीन को बचाने के लिए शासन प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा सवाल बना हुआ है 


     अवैध खनन का मास्टरमाइंड


अवैध खनन का मास्टरमाइंड भरवेली निवासी उमेश लोधी है जो अपनी जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवा रहा है जिसके ताल्लुक भाजपा के नेताओं से बने हुए हैं इसलिए वहां खुलेआम बिना डरे अवैध खनन के कारोबार में रुपया बना रहा है जिसे रोकने वाला कोई नहीं है अवैध खनन में दो गैंग मिलकर के पूरी जमीन को तहस-नहस कर रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए किसी भी अधिकारी की हिम्मत नहीं हो रही है या अधिकारियों को मोटी रकम खनन माफियाओं के द्वारा पहुंचाई जा रही है सवाल बना हुआ है


   पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी को जान से मारने की दिया था धमकी


जूनियर हिंदुस्तानी पत्रकार एवं सर्वधर्म नारी शक्ति महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष को उमेश के द्वारा 14 /4 2024 को जान से मारने की धमकी दिया था अवैध खनन करके ले जाते ट्रैक्टर की फोटो खींचने पर हाथापाई करने लगा था जिसमें पत्रकार हिंदुस्तानी का मोबाइल का डिस्प्ले खराब हो गया जिसकी शिकायत पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी के द्वारा पुलिस थाना भरवेली मैं दर्ज कराई गई माननीय कलेक्टर महोदय माननीय एसपी महोदय को सूचना दी गई परंतु आज दिनांक तक उमेश लोधी पर किसी भी प्रकार से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई आखिर क्यों नहीं की गई सवाल बना हुआ है आने वाले समय में उमेश लोधी और खनन माफियाओं के द्वारा पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी को जान से मारा जा सकता है खनन माफिया के द्वारा कई प्रकार से षड्यंत्र किया जा रहा है झूठे प्रकरण में फसाने के लिए


     मानेगांव सरपंच की भूमिका 


अवैध खनन से जहां हीरापुर माने गांव के ग्रामवासी परेशान रहते थे जिसकी शिकायत हीरापुर के ग्राम वासियों ने अपने सरपंच से की अवैध खनन की वजह से ग्रामीणों की नींद खराब हो रही थी नशे की हालत में ट्रैक्टर चलने पर गंभीर हादसों का खतरा बना हुआ था इस वजह से ग्राम वासियों ने हीरापुर सरपंच से शिकायत की हीरापुर सरपंच ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपनी सीमा रेखा से अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगा दिया हीरापुर के अंदर से सारे ट्रैक्टरों को बंद करवा करके बाहर से ले जाने के लिए स्वयं सरपंच पति खड़े होकर के निगरानी करते रहे आज हीरापुर के अंदर से एक भी ट्रैक्टर नहीं निकल रहा है वही मानेगांव सरपंच के द्वारा अवैध खनन करके अपने संरक्षण में माने गांव के अंदर से ले जाने की अनुमति दे रहा है कहीं ना कहीं मानेगांव सरपंच को खनन माफियाओं के द्वारा मोटी रकम दी जा रही है ऐसे में सवाल बनता है कि जिस तरह हीरापुर के सरपंच  ने अपनी सीमा रेखा से अवैध खनन को बाहर किया क्या इस तरह मानेगांव सरपंच अवैध खनन पर प्रतिबंध नहीं लग सकता सवाल बना हुआ है


    चुप्पी सादे बैठे जनप्रतिनिधि 


मानेगांव में अवैध खनन हो रहा है जिसकी जानकारी भाजपा कांग्रेस एवं क्रांतिकारी नेता सबको है परंतु इन जनप्रतिनिधियों के द्वारा कभी भी अवैध खनन को बंद करने के लिए या रोकने के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई आखिर क्यों इन जन प्रतिनिधियों के द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा सवाल बना हुआ है


   रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन 


पहले खनन माफिया के द्वारा दिन के उजाले में खुलेआम चोरी की जाती थी जब से सर्व धर्म नारी शक्ति महासंघ ने अवैध खनन रोकने के लिए आवाज उठाई है उसके बाद से इन खनन माफियाओं के द्वारा 4:00 बजे रात से सुबह 7:30 तक अवैध रूप से खनन किया जा रहा है


  शासन प्रशासन नहीं चाहता अवैध खनन रोकना 


अगर शासन प्रशासन नहीं चाहता है कि अवैध खनन रोकना तो इस जमीन को खदान के नाम से आवंटित  करवा दे अगर यहां खदान आवंटित हो जाती है तो शासन को इस खदान से हर साल लाखों रुपए का लाभ होगा जिससे कि मानेगांव ग्राम का एवं अन्य विकास कार्यों पर यहां राशि खर्च की जा सकती है अगर शासन प्रशासन चाहता है कि इस अवैध खनन चालू रहे तो  किसी भी प्रकार से रॉयल्टी के माध्यम से यहां खदान आवंटित करवा देना चाहिए ताकि आने वाले समय में शासन प्रशासन को कर के माध्यम से लाखों रुपए का लाभ हो सके क्या शासन प्रशासन इस और ध्यान देगा सवाल बना हुआ है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad