नगर में सफाई अभियान जानजागरूकता एवं सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण
सी एन आई न्यूज से अजय नेताम की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा स्थानीय सब-डिवीज़नल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, अधिवक्ता संघ, प्रेस क्लब एवं विभिन्न राजनैतिक दल के सदस्यों ने नगर पंचायत सिमगा के सब्ज़ी मंडी में सफाई अभियान चलाकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य न केवल नगर को स्वच्छ बनाना है, बल्कि सभी निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें । स्वच्छता की प्रक्रिया में भागीदार बनाना भी है।
इस अभियान की शुरुआत स्थानीय सब-डिवीज़नल मजिस्ट्रेट द्वारा की गई, जिन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला एवं इसे हर नागरिक का कर्तव्य बताया।
अधिवक्ता संघ प्रेस क्लब एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्य भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
सभी की इस अभियान में एकजुटता यह संदेश देती है कि, स्वच्छता एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी को एक साथ आकर काम करना चाहिए। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है और हम सबको इसमें भाग लेना चाहिए।
इस तरह के सामूहिक प्रयास यह साबित करते हैं कि जब सभी स्टेकहोल्डर्स एकजुट होकर किसी सामाजिक कार्य में शामिल होते हैं, तो वह कार्य न केवल सफल होता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। यह अभियान नगरवासियों को जागरूक करने और स्वच्छता हेतु प्रेरित करने में निश्चित रूप से मददगार साबित होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.