लोकसभा निर्वाचन-2024
व्यय प्रेक्षक ने रात्रि में स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जांजगीर चांपा 03 मई 2024/ व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने विगत दिवस रात्रि में कोड़ाभाट, शिवरीनारायण, ससहा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसटी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को रूकवाकर जांच करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने चेक पोस्ट में संधारित पंजी का अवलोकन किया। व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने जांच के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया।
विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.