Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 31, 2024

नव विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 नव विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


मृतक उर्मिला साव पिता रामकुमार साव ग्राम छुआरीपतेरा निवासी का विवाह इसी वर्ष फरवरी 2024 में कपूर चंद पिता पुरुषोत्तम साव ग्राम -देवरी पिलवा पाली के साथ हुआ था। बीती रात्रि 29.05.2024 को नवविवाहिता उर्मिला साव का हृदयाघात से मृत्यु की ख़बर मायका पक्ष छुआरपतेरा में सूचना दिया गया। जिससे उर्मिला साव के माता पिता एवम भाई दंग रह गए। उर्मिला साव के भाई ने हमारे संवाद दाता को पोस्ट मार्टम के दौरान बताया कि मेरी बहन को दामाद कपीरचंद साव हमेशा शक करता था , और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। हमारे द्वारा शादी ज्यादा दिन नहीं हुआ है, समय आते आते सब ठीक हो जाएगा सोचकर अपनी बहन को समझाते थे। लेकिन बहन के ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतका उर्मिला साव के गला, हाथ , पीठ और कई जगहों में चोट के निशान बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पूरा बसना पुलिस प्रशासन घटना की तस्दीक करवाकर पोस्टमार्टम करवाने में लगा हुआ है। लड़की के भाई ने बताया कि बहुत जल्द पुलिस में रिपोर्ट कर आरोपी दामाद और उसके परिवार वालों को कठोर कानूनी कार्रवाई करने हेतु रिपोर्ट लिखवाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad