Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 21, 2024

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करे निराकरण - कलेक्टर

 कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक




अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करे निराकरण - कलेक्टर

      जांजगीर-चांपा 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों का बिना अनुमति के अनधिकृत रूप से संचालन करने वालों के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के निर्देश देते हुए कहा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

      कलेक्टर ने कहा कि गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें एवं जिले में पानी की समस्या को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों से समन्वय कर दिव्यांग छात्रों का चिन्हांकन कर प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए जिले में पर्याप्त खाद-बीज भंडारण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने हेतु सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों आदि में वृक्षारोपण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव, सर्व एसडीएम सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad