Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 26, 2024

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मोटर चलित स्कूटी पाकर खुश हुआ नागेश कुम्भकार उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांगों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मोटर चलित स्कूटी पाकर खुश हुआ नागेश कुम्भकार




उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांगों के सपनों को मिल रही नई उड़ान


रायपुर, 25 मई 2024/जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों की उड़ान में मददगार साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के दिव्यांग नागेश कुम्भकार को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनकी जिन्दगी में फिर से खुशियां लौटा दी है।


उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि उनकी सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर नागेश ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। उन्हांेने उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए इस उपहार के लिए उन्होंने आभार जताया है।

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad