Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 20, 2024

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम परसदा में अंधे कत्ल की कुत्थी सुलझाने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता। आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कारित कर हो गए थे फरार प्रकरण में दोनो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा पुलिस

 दिनांक 19.05.2024


 थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम परसदा में अंधे कत्ल की कुत्थी सुलझाने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता।



आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कारित कर हो गए थे फरार


 प्रकरण में दोनो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही


आरोपियों का नाम


(1) सतीश चैहान पिता सूरज सिंह चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी परसदा थाना मुलमुला


(2) अमित कुमार चैहान पिता सूरज सिंह चैहान उम्र 26 वर्ष सा. परसदा थाना मुलमुला


 आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

 मृतक मुन्ना चैहान पिता समशेर चैहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.)


⏩ हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।


⏩ मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.24 को ग्राम परसदा में तालाब किनारे मृतक मुन्ना चैहान पिता समशेर चैहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक का विवाह संतोषी चैहान (रानी) निवासी परसदा से 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ है जो परिवार सहीत (उ.प्र.) मे रहते थे। मृतक की पत्नि संतोषी चैहान अपने 03 बच्चों के साथ पीछले तीन माह से अपने मायका परसदा में ही रह थी। दिनांक 18.05.24  को प्रातः गांव में तलाब किनारे चित अवस्था में एक व्यक्ति की शव पडी हुई थी की सूचना पर घर वालो ने आकर देखा तो मृतक चीत हालात में पडा था जिसके दाहिने कान से खून निकला है जिस पर सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर पोस्ट मार्डम कराया गया था।


⏩ डांक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के अधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाये जाने से थाना मुलमुला में अप.क्र. 163/24 धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


⏩ विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि मृतक के दोनो साले सतीश चैहान एंव अमित चैहान के जीजा मुन्ना चैहान द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चैहान एंव बच्चों के साथ मारपीट करने एंव भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये में से राशि नही देने एंव मृतक मुन्ना सिंह कि द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी एंव बच्चों के साथ मारपीट करता था  जिस बात से नाराज व अक्रोशित होकर दोनो भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे मजबूत डंण्डे से मृतक के सिर में मारकर हत्या कारित किये है। घटना के बाद से आरोपीगण फरार थे जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी जिन्हे अलग- अलग स्थानों घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी (1) सतीश चैहान निवासी परसदा थाना मुलमुला  (2) अमित कुमार चैहान निवासी परसदा थाना मुलमुला को पकड़ा  जिन्हे सुरक्षापूर्वक हिरासत में लेकर थाना लाकर गवाहो के समक्ष पूछताछ मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने मेमोरण्डम कथन में घटना कारित करना स्वीकार किये एंव घटना में प्रयुक्त डंण्डा को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 19.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।


⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे  थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. विनोद जाटवर, सउनि के.आर. साहू, सउनि के.के. साहू , प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर. जमुना तिवारी आर. राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे , जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।


विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad