लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
सुहेला सिमगा। सीएसईबी की दसवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिखाया है। जिससे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और जनप्रतिनिधि बच्चों के सम्मान करने और बधाई देने उनके घरों तक पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने नए कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, जरा एक पत्थर तबीयत से उछालो तो यारों, की तर्ज पर 90% से अधिक अंक अर्जित करते हुए इस मिथक को तोड़ दिया है कि पढ़ाई में केवल शहरी क्षेत्र की ही बहुलता होती है।
सोमवार को जारी किए गए सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में स्थानीय निवासी एवं एबीपीएस रावन में अध्ययनरत राशि वर्मा पिता लीला शंकर वर्मा माता लक्ष्मी ने 96.2 प्रतिशत, एकता पिता धनीराम साहू माता ललित साहू ने 95.6%, जीतेश पिता परमेश्वर वर्मा माता धनेश्वरी वर्मा ने 95.2% सेजल वर्मा पिता हेमप्रकाश माता सीमा वर्मा ने 94.8%, और रोशन वर्मा पिता मिथिलेश वर्मा माता उर्मिला वर्मा ने 90.6% प्रतिशत प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र का परचम फहराते हुए अपने माता-पिता स्कूल एवं शिक्षकों को गौरवान्वित किया है।
यहां पर बताना आवश्यक है कि अधिकांश बच्चे निम्न मध्यम वर्गीय एवं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं जिन्होंने बता दिया कि उनमें भी प्रतिभा की कमी नहीं है और अवसर मिलने पर अपनी योग्यता साबित करने में वे किसी से कम नहीं है।
फोटो।रोशन वर्मा जितेश वर्मा, एकता साहू, सेजल वर्मा, राशि वर्मा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.