अम्बाह नगर में मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती
मुरैना। दिनाँक 09 मई 2024 को अम्बाह नगर में मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 08 .00 बजे से की गई । सर्वप्रथम सुबह महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को स्नान कराकर धूप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया
और साथ ही पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा को स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया। शाम 05.00 बजे से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की रूपरेखा करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष विनय सिंह तोमर द्वारा तैयार की गई जिसमें अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अधिकारी एवं सदस्य, क्षत्रिय महासभा के सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, बजरंग दल के सदस्य इंडिया वेटर्न्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य ,परमाल सिंह परिहार, शशिभूषण शर्मा,नत्थी सिंह तोमर( भगत),भूमिनरेश सिंह तोमर,श्यामबाबु सिंह तोमर,अंकेशसिंह तोमर,चरन तोमर,बेटू तोमर ,गोरे तोमर ,भीमा चौहान ,पंकज परमार,राजेश सिंह तोमर,अम्बाह नगर के आसपास के गाँव(अमिलेड़ा, पारीछत पूरा, नावली, थरा, तोर, रुअर, वरवाई, ) के लोग एवं सर्व क्षत्रिय समाज के लोगों के अलावा सर्व समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में शोभायात्रा में आये सभी बुजुर्गों ,युवाओं और संगठनों के अधिकारियों ने माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही शोभायात्रा पर कई जगहों पर पुष्पवर्षा की गई और अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के कार्यालय पर शोभायात्रा में सम्लित हुए लोगों के मस्तक पर कुमकुम से तिलक कर पुष्प वर्षा की गई



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.