सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुई चोर की तस्वीर,चोरीयो पर अंकुश लगाने में रतनपुर पुलिस रही ना काम
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर,, अब धार्मिक स्थलों के दान पेटी भी सुरक्षित नहीं है रतनपुर जूना शहर स्थित मूसा शहिद के मजार में रखे दान पेटी से चोरों ने एक महीने के अंतराल में दो बार चोरी कर लिया, पहले चोरी 1 अप्रैल 2024 को हुआ था जिसकी सूचना रतनपुर थाने में दी गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया और पुलिस के द्वारा कमेटी को सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया
और कमेटी के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया और ठीक 1 महीने बाद चोरों ने दोबारा चोरी को अंजाम दिया,
2 मई की रात 3 बजे चोरों ने फिर धावा बोला और दान पेटी को चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ यह दान पेटी साल में दो बार खुलती है जाहिर सी बात है पहले चोरी में लंबी रकम पाने की वजह से यह चोर दूसरे बार भी चोरी करने पहुंच गए,रतनपुर पुलिस के नाक के नीचे हो रहे इस चोरी से चोरों के हौसले बुलंद हैं मजार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो चुकी है जिसे मजार कमेटी के द्वारा रतनपुर थाने को उपलब्ध कराया गया है उसके बाद भी अभी तक रतनपुर पुलिस चोरों को पकड़ पाने में नाकामयाब हुई है और हैरत कर देने वाली बात तो यह है की 2-3 की दरमियानी रात करीब 1:40 मिनट पर चोरों ने रात में मजार परिसर पहुंचकर वहां के खादिम को सबूत मिटाने की धमकी देने चोर पहुंच गए और चोरों ने धमकी देते हुए खादिम को कहने लगे की ""सबूत मिटा दो नहीं तो जान से मार देंगे ""डर की वजह से खादिम ने दरवाजा नहीं खोला नहीं तो किसी बड़ी घटना को भी अंजाम देने से यह चोर गुरेज नहीं करते, लेकिन इन सब हालातो के बाद भी रतनपुर पुलिस की खामोशी समझ के परे हैं?रतनपुर में थाना प्रभारी के रूप में आईपीएस प्रशिक्षु अजय सिंह के आने के बाद, अवैध शराब और ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ सुधार देखने को मिला था और उनके आने के बाद अपराधिक तत्वों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई होने के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद है अब देखने वाली बात यह होगी की रतनपुर पुलिस चोरों को पकड़ पाने में कब तक कामयाब हो पाती है या यूं ही धार्मिक नगरी में धर्मस्थल भी अब सुरक्षित नहीं रहेगा ?


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.