Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 27, 2024

उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर 06 संस्थानों के लायसेंस निलंबित तथा 05 को नोटिस जारी

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर 06 संस्थानों के लायसेंस निलंबित तथा 05 को नोटिस जारी




सी एन आई न्यूज– सिवनी दिनांक 27/06/2024 कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशानुसार जिले में अमानक खाद-बीज विक्रय के रोकथाम के लिए कृषि विभाग के दल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षण दल के नोडल अधिकारी प्रफुल्ल घोडेसवार सहायक संचालक कृषि सिवनी बीज निरीक्षक द्वारा जिले में बीज भण्डारण केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 6 संस्थान हिन्द कृषि सेवा केन्द्र केवलारी, आशीष कृषि केन्द्र मोहगावसडक, केशव कृषि सेवा केन्द्र उगली, वेद आर्गेनिक फर्टिलाईजर गोपालगंज, अम्बे ट्रेडर्स कान्हीवाडा एव पारस ट्रेडर्स कान्हीवाडा के औचक निरीक्षण के दौरान स्कंध पंजी संधारण न करना, बिल फाईल, बिल बुक, स्कंध व दर प्रदर्शित करने वाला बोर्ड नहीं पाये जाने के कारण उक्त संस्थानों के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की 

गई है। इसी तरह 3 बीज विक्रेता संस्थान ललिताम्बर ट्रेडर्स पलारी, सांई ट्रेडर्स कान्हीवाडा, शिव कृषि केन्द्र पलारी, 1 कीटनाशक विक्रेता संस्थान शुक्ला कृषि केन्द्र सिवनी एवं एग्रो सीडस छपारा को निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक नियत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जबाव संतोषप्रद नही होने की स्थिति में बीज नियंत्रण आदेश 1983 एव उर्वरक गुण नियत्रण आदेश 1985 तथा कीटनाशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत लाइसेंस निलम्बन की कार्यवाही की जावेगी।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad