Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 27, 2024

बिजली विभाग का संदेश बिजली जाते ही फ़ोन ना करे, कृपया 10 मिनट तक इंतजार करे।

 बिजली विभाग का संदेश

बिजली जाते ही फ़ोन ना करे, कृपया 10 मिनट तक इंतजार करे।




सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।

 रायपुर-बारिश का मौसम चल रहा है बिजली जनित हादसे से बचने हेतु बिजली विभाग  निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी।                               1.बिजली के खंभों को छुने से बचे।  

2.बिजली के खंभों से अपने   मवेशियों को ना बांधे।

3.यथासंभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।

4.नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।

5.खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करे ।

6.बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज(लाइनमैन) ,  जेईएन,संबंधित सब स्टेशन पर सूचना देवे ।

7.यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते 

से या पानी में जाने से बचे व 

दूसरों को भी सावधान करें ।

8.यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे।

9.ट्रांसफार्मर, लाइनो पर डंडे से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से 

बड़ा हादसा हो सकता है ।

10.किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे ।

11.यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के  उपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज(लाइनमैन), जेईएन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देवे ताकि समय पर सुधार हों सके ।

12.बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंट्रिवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो 

सकता है।

13.घर में उपकरण  अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें ।

14.घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग  जरूर कराएं व अपने

उपकरण को उससे जोड़े रखे।

15.अपने सभी स्विच,एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में लावे व लगावें ।

16.बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचे ।

17.यदि कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त मे हो तो तुरंत उसे बचाने हेतु निम्न कार्य करे —                     [सबसे पहले अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें, फिर अपने जूते, जो भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे ना हो,वह पहने,फिर किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हों) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करे,

यदि शोक घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे ।

व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।]

बारिश के इस मौसम में यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा ना करे शांत रहे,ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी डरते हो, उन विपरित परिस्थितियों में भी कोई आपके लिए किसी खंभे पर या सब स्टेशन पर बिजली तारों से जूझ रहा होता है,।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad