Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 27, 2024

तीन नवीन कानूनों के क्रियान्वयन के पूर्व विवेचना अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाला में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. विज ने दिए महत्वपूर्ण जानकारी पुराने कानून में किये बदलाव व नवीन कानून में जोड़े गए प्रावधान, प्रक्रिया व प्रारूप के सम्बंध में दिए व्याख्यान।

 जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी


दिनांक-27/06/2024



तीन नवीन कानूनों के क्रियान्वयन के पूर्व विवेचना अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाला में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. विज ने दिए महत्वपूर्ण जानकारी





पुराने कानून में किये बदलाव व नवीन कानून में जोड़े गए  प्रावधान, प्रक्रिया व प्रारूप के सम्बंध में दिए व्याख्यान।


   आज 27.06.2024 को  श्री आर के विज (भापुसे)  पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त), पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह (भापुसे) जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी के विशेष आग्रह पर  पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला मीटिंग हॉल में तीन नवीन कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।  तीन नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता ( आई पी सी) , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ( सीआरपीसी), भारतीय साक्ष्य विधेयक ( एविडेंस एक्ट) के नए रुप, प्रावधान, प्रक्रिया अंतर्गत प्राथमिकी / एफआईआर दर्ज करने, प्रारंभिक जांच करने, आरोपी गिरफ्तारी की प्रक्रिया, साक्ष्य एकत्रीकरण, इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स (साक्ष्य) कलेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस/ समंस तामिली, घटना स्थल में भौतिक साक्ष्य की सुरक्षा व एकत्रीकरण, न्यायालय में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुतिकरण, के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष  रुप से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एस. जयवर्धन (भाप्रसे), वन मंडल अधिकारी श्री दिनेश पटेल (भावसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी सी पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक विशेष रूप से सम्मलित हुए, प्रशिक्षण  कार्यशाला में उपस्थित पुलिस विवेचना अधिकारियों  के द्वारा नये कानून के नए प्रावधान व प्रक्रिया के व्यवहारिक क्रियान्वयन के सम्बंध में संदेह/ शंकापरक  प्रश्न पूछे जाने पर मुख्य वक्ता महोदय द्वारा उदाहरण सहित व्याख्यात्मक जानकारी देकर डाउट क्लियर किये,

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad