जिल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
रामलला दर्शन, अयोध्या धाम यात्रा के लिए जिले के 25 नागरिक लेंगे दर्शन लाभ
अम्बागढ़ चौकी से यात्रा के लिए रवाना हुए
मोहला 26 जून 2024। छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन यात्रा, अयोध्या धाम के लिए जिला मोहला मानपुर अं.चौकी से प्रथम चरण में 25 तीर्थ यात्रियों का दल आज रवाना हुए। विकास खंड मानपुर, एवं विकास खंड मोहला से चयनित हितग्राही रवाना होकर अंबागढ़ चौकी पहुंचे। अंबागढ़ चौकी से एक साथ सभी तीर्थ यात्रियों को दुर्ग के लिए रवाना किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से सभी तीर्थ यात्री रामलला दर्शन के लिए रवाना होंगे। अंबागढ़ चौकी से तीर्थ यात्रियों को श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री नरोत्तम देहारी जी, मंडल अध्यक्ष श्री गुलाब गोस्वामी एवं श्री शत्रुघ्न चुरेंद्र, जिला प्रशासन से श्री हेमंत ठाकुर परियोजना निदेशक, श्री अविनाश ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, श्री दिलीप कुमार यदु मुख्य नगरपालिका अधिकारी, हरिशंकर वर्मा उप अभियंता, एवं जनपद पंचायत-नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास खण्ड मोहला में तीर्थ यात्रियों के रवाना के दौरान श्रीमती गमिता लोनहारे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला श्री मदन साहू, श्री खोरबहरा राम यादव, श्री अनिल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती केशवरी देवांगन उपस्थित थे। इसी प्रकार विकासखंड मानपुर में तीर्थ यात्रियों के रवाना के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे, जिला उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चांडक, श्री प्रकाश मिश्रा, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, जनपद पंचायत मानपुर सीईओ श्री हनीश खान उपस्थित थे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.