Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 14, 2024

कमजोर लोकतंत्र राजनीति पार्टी से संबंध सबूत होने पर भी नहीं होती करवाई बालाघाट जिले में अवैध खनन रोकने जनप्रतिनिधि सामने

 , पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी की खबर,

       कलम से समझौता नहीं     

          अपनी बात  निडरता से  


                    कमजोर लोकतंत्र   




                    राजनीति पार्टी से संबंध 


                सबूत होने पर भी नहीं होती करवाई 


         बालाघाट जिले में अवैध खनन रोकने जनप्रतिनिधि सामने 


आज देश में लोकतंत्र की बात होती है प्रजातंत्र की बात होती है संविधान की बात होती है न्याय की बात होती है पर क्या सचमुच में इन सारी चीजों पर देश अमल कर रहा है राजनीति जो देश को चलाने के लिए जनता का भविष्य तय करने के लिए देश को विदेशी दुश्मनों से बचने के लिए जनता अपना मतदान करके एक नई सरकार देश में बनती है आज देश में किस तरह से अवैध खनन घोटाले भ्रष्टाचार समय-समय पर देश दुनिया के सामने उजागर होते दिख रहे हैं सच क्या है सामने नजर आ रहा है परंतु सत्य के साथ चलने वाले कहीं बहुत दूर खड़े नजर आ रहे हैं सत्यमेव जयते की बात तो देश में की जा रही है परंतु सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्तियों को परेशानी और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है भ्रष्टाचारी घोटाले बाज भू माफिया रेत माफिया  खुलेआम अपना कारोबार कर रहे हैं देश की संपत्ति को बर्बाद कर रहे हैं बिना टैक्स दिए अपना घर भर रहे परंतु बड़े अफसोस की बात है जिम्मेदार व्यक्ति अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह आंख में पट्टी बांधकर तमाशा देख रहे हैं आखिर कैसा प्रजातंत्र कैसा लोकतंत्र कैसा संविधान हमारे देश में चल रहा है यहां देश के सामने बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है,,


          राजनीति पार्टी से संबंध 


अधिकतर घोटाले बाज खनन माफिया भू माफिया सत्ता पक्ष पार्टी के काफी करीब नज़र आते हैं जिनके संबंध राजनेताओं से करीबी होते हैं या फिर सत्ता में बैठी पार्टी के नेता इन अपराधों में शामिल होते हैं जितने भी मामले देश में चल रहे हैं किस पार्टी की सरकार है उनके ही नेताओं पर कार्यकर्ताओं पर ज्यादातर आरोप लगाए जाते हैं सच भी यही है सत्ता के नशे में  नेता कार्य करता खुलेआम भ्रष्टाचार घोटाले बिना डरे करते हैं उन्हें मालूम होता है कि अगर किसी प्रकार से कोई कार्रवाई होती भी है तो उनके ही पक्ष में फैसला आएगा अगर विभाग की कार्रवाई होती भी है तो अधिकारी उनके खिलाफ नहीं जायेगे इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार का डर नहीं रहता आखिर जनता अपने राज्य को खुशहाल बनाने के लिए देश को सशक्त बनाने के लिए अपना मतदान करती है परंतु घोटाले बाज भ्रष्टाचारी  नेता जनता की आशाओं पर पानी फेर देता है आखिर ऐसा क्यों  सवाल बना हुआ है 


       सबूत होने पर भी नहीं होती करवाई 


अवैध खनन अवैध कब्जे पर सामने सच्चाई रहने पर भी किसी भी प्रकार से नहीं की जाती है कार्रवाई आखिर ऐसा क्यों कुछ मामले हम आपके सामने रख रहे हैं जो पूर्ण तरीके से  सत्य है


1/ बालाघाट जिले के माने गांव ग्राम में अवैध तरीके से  मुरूम खनन जिसकी शिकायत कलेक्ट एसडीएम तहसीलदार महोदय को दी गई सामने अवैध खनन नजर आ रहा है करोड़ों की जमीन बर्बाद हो रही है सबूत सामने रखे हुए हैं खनिज विभाग के द्वारा आधी अधूरी कार्रवाई करके मामले  को  रफा दफा कर दिया जाता है, आखिर किसके दबाव में सवाल बना हुआ है


2/ हीरापुर ग्राम में ऐरिकेशन एवं पीडब्ल्यूडी की जमीन पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षद पटेल के पुत्रों के द्वारा कब्जा किसानों को आने जाने नहीं दिया जा रहा जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन माननीय कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार महोदय जी से की गई जिसकी जांच निष्पक्ष रूप से नहीं की जा रही है किसानों को खेत में जाने का रास्ता नहीं मिल रहा आखिर  किसानों के हित के लिए सरकार वादे करती है परंतु उनके ही कार्य करता किसानों को परेशान कर रहे हैं आखिर निष्पक्ष जांच होगी कब सवाल बना हुआ है


3/ कुछ दिन पूर्व कांग्रेस बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी के द्वारा अवैध रेत खनन करते हुए डंपर को पकड़ा जबकि यहां काम खनिज विभाग का है फिर भी विधायक महोदिया ने अवैध खान रोकने के लिए निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर डंपर को पकड़ा जब बालाघाट विधायक खुद डंपर को पकड़ रही है तो सामने सबूत नजर आता है शासन प्रशासन अवैध खनन बंद करने के लिए कोई कारगर कदम क्यों नहीं उठा रहा सवाल बना हुआ है


 बालाघाट जिले में अवैध खनन रोकने जनप्रतिनिधि सामने 


बालाघाट जिले में अवैध खनन रोकने के लिए वारासिवनी विधायक विक्की पटेल क्रांतिकारी नेता  कंकर मुंजारे पूर्व विधायक समरी ते  ने अवैध खनन रोकने के लिए आवाज उठाई परंतु आज तक अवैध खनन रोकने के लिए शासन प्रशासन ने कोई भी उचित कदम नहीं उठाया आखिर ऐसा क्यों क्या यही प्रजातंत्र है क्या यही लोकतंत्र है सवाल बना हुआ है ऐसे में जनता किस पर विश्वास करें किस पर भरोसा समझ नहीं आ रहा छोटी सी चपरासी की नौकरी के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी होता है परंतु नेता बनने के लिए आंगनवाड़ी स्कूल भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती आखिर हम किस युग में जी रहे हैं क्या आने वाले समय में यहां युग  बदलेगा या फिर इससे भी ज्यादा तरीके से देश में भ्रष्टाचारी दुराचारी अत्याचारी घोटाले बाज भू माफिया खनन माफियाओं का राज होगा यहां सोचने वाला विषय है आज अगर हम जागरूक नहीं हुए तो इसकी कीमत हमारे आने वाली पीढ़ी को चुकानी पड़ेगी  

                       क्राइम रिपोर्टर   

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad