रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
पिकरीडीह मे जल चौपाल का आयोजन
खरोरा:-तिल्दा जनपद के ग्राम पंचायत पिकरीडीह मे जल चौपाल सप्ताह का आयोजन किया गया |
छग शासन के निर्देशानुसार तिल्दा जनपद के कुल 25 ग्राम पंचायतों मे जल चौपाल सप्ताह का आयोजन
किया गया |
नोडल अधिकारी अनिल कुमार पटेल ,सुन्दर ध्रुव सचिव के द्वारा पिकरीडीह मे जल संचय पर आधारित आवश्यक जानकारी दिया गया |
ग्राम पिकरीडीह मे जल शक्ति अभियान के तहत प्रथम चरण मे नारी शक्ति से जल शक्ति,अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
यह कार्यक्रम स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं जन भागीदार से कार्यक्रम को सफल बनाते हुए 22 से 28 जून तक प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे |
22 जून को जल संरक्षण के संबंध मे कार्यशाला का आयोजन हुआ तथा 24 जून सोमवार को जल चौपाल,ग्राम पंचायतों मे जल वाहिनी दीदियों की सभा का आयोजन एवं ग्राम पंचायत के युवाओं,बच्चों एवं बुजुर्गों मे जल सुरक्षा की जागरुकता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के रंगमंच स्थल मे किया गया |
जल चौपाल मे जगदेव कंडरा ग्राम रोजगार सहायक,प्रगतिशील महिला व महिला समूह अध्यक्ष चंद्रिका पाटिल ,हेमलाल धीवर पंच ,रुखमणी पाटिल ,कृष्णा गायकवाड़ सहित महिला समूह के महिलाओं की शत-प्रतिशत उपस्खिति रही़ |


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.