Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 9, 2024

नवजात शिशु की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

नवजात शिशु की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा




सी एन आई न्यूज 

सिवनी। दिनांक 08/06/2024 जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला से हुए नवजात शिशु की मौत पर शनिवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान बढ़ती गई लापरवाही का आरोप लगाते हुए जहां हंगामा किया वहीं परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस पहुंची और समझाइए इसके बाद परिजन शांत हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव छुई निवासी स्नेहा सिंगरहा पति विशाल (21) के गर्भवती होने पर पहली डिलीवरी पर 6 जून को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को सुबह स्नेहा को दर्द हुआ। प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि स्नेहा की नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी।

वही स्नेहा की सास राजकुमारी ने डॉक्टर से कहा कि अगर नॉर्मल डिलीवरी नहीं होती है तो आप ऑपरेशन (सीजर) भी कर सकते हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि इस मामले में नर्स ने कहा कि नॉर्मल ही हो जाएगा। वही कुछ घंटे बाद उन्होंने कहा कि नवजात शिशु ने पेट में पॉटी कर दिया है, इसीलिए अब गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए सीजर रेफर कर रहे हैं। वही जब महिला को ऑपरेशन थिएटर ले जा रहे थे तभी उन्होंने परिजनों से कहा कि ओटी ले जाते समय नॉर्मल डिलीवरी हो गई है। जहां उन्होंने नवजात शिशु को परिजनों को सोपा। जहां नवजात शिशु की मौत हो चुकी थी। नवजात शिशु के रूप में मृत बच्ची को देख परिजनों का रोना शुरू हो गया और वे उपचार में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad