जिला सिवनी मध्यप्रदेश
नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण, शांति व कानून व्यवस्था स्थापित करना पहली प्राथमिकता
सी एन आई न्यूज शिवनी 24 जून 2024 - इंदौर, देहात से स्थानांतरित होकर आए नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नगर निरीक्षक, एसडीओपी तथा अपने स्टाफ के कर्मचारियों से मुलाकात की। सभी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेन्द्र सिंह से चर्चा करते हुए कहा कि शांति व कानून व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सर्वप्रथम उनका, बच्चों एवं महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों पर विशेष फोकस रहेगा। ज्ञात हो कि नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आप देहात, इंदौर पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं देकर शिवनी स्थानांतरित हुए हैं।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.