Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 19, 2024

विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर जिले में विशाल जांच शिविर का किया गया आयोजन

  विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर जिले में विशाल जांच शिविर का किया गया आयोजन

     



     मोहला 19 जून 2024। जिला मुख्यालय मोहला में विश्व सिकलसेल दिवस का आयोजन जिला प्रशासन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा दशहरा मैदान मोहला में किया गया। आयोजन में 470 हितग्राहियों का सिकलसेल जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किया गया। साथ ही सिकलसेल रोग के संबंध में जागरूकता तथा प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन द्वारा सिकल सेल रोग संबंधित जागरूकता हेतु हितग्राहियों को उद्बोधन दिया गया एवं सिकलसेल जागरूकता रथ को जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रचार-प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. मण्डावी द्वारा सिकलसेल रोग के लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जानकारी हितग्राहियों को दी गई। इस  अवसर पर श्री यशपाल सिंह पुलिस अधीक्षक, श्री हेमंत ठाकुर परियोजना निदेशक, श्री हेमेंद्र भुआर्य अनुविभागीय अधिकारी मोहला, श्री श्रीकांत दुबे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, समाजसेवी श्री संजय जैन, श्री योगेश खंडेलवाल, श्रीमती गमिता लोनहारे, डॉ. सीमा ठाकुर, डॉ. विकास राठौर, श्री संतोष चंदेल एवं जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad