अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारी का किया साधुवाद
लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं का गंडई की पावन धरा में आगमन।
शहरो में की जा रही मुस्तैदी से पुलिसिंग।
चोर, पाकेटमारो एवम वाहन पार्किंग पर रखी जा रही कड़ी नजर।
महिलाओ एवम बच्चो की सुरक्षा को लेकर किया गया विशेष इंतज़ाम।
भीड़ नियंत्रण हेतु अलग अलग तरीकों से डायवर्टेड रोड मैप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया प्रचार।
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
गंडई नगर में दिनांक 18.06.2024 से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा जिसका कथा स्थल मुख्य मार्ग से रहवासी इलाके से होते हुये गोड़वाना मैदान पंडरिया में आयोजित हो रहा है जिसमें कथा स्थल तक जाने के लिये एक ही रास्ता है एवं कथा सुनने के लिये लाखो की संख्या में श्रद्धालुगण पहुच रहे है जिसे देखते हुये संवेदनशील पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला केसीजी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों से आये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों की ड्यूटी कथा पंडाल के अलावा अलग-अलग जगहो पर लगाया गया है, श्रद्धालुओं के साथ अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु पृथक से सायबर टीम को भी तैनात किया गया है जिसके कारण दो दिन आदतन बदमाश पाकेटमार गिरोह के सदस्य जो पाकेटमारी की घटना घटित रहे थे जिसमें 04 महिला एवं 01 पुरूष को पकडकर जेल भेजा गया है।
पुलिस विभाग की सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था व अन्य ड्यूटी को देखते हुये आज दिनांक 20.06.2024 को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी शिव महापुराण कथा के दौरान अपने श्रीमुख से जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अति0पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, नगर निरीक्षक एवं ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी का साधुवाद देते हुये कथा सुनने आये सभी श्रद्धालुओं को बताये कि पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा कैसे एक ही रोड पर यातायात व्यवस्था को कंट्रोल कर आने जाने का रास्ता बनाकर गाडियों को व्यवस्थित ढंग से खडी कराकर श्रद्धालुओं के आने जाने के लिये रास्ता बनाये है। धुप बरसात में भी खडे होकर पुरी निष्ठा से ड्यूटी कर रहे है। इस संबंध में सभी अधिकारी कर्मचारी का प्रशंसा करते हुये साधुवाद दिये है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.