Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 24, 2024

लखनादौन सीएमओ की पार्षदो ने की शिकायत

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

लखनादौन सीएमओ की पार्षदो ने की शिकायत




सी एन आई न्यूज 

  सिवनी / नगर परिषद लखनादौन सीएमओ की कार्यप्रणाली से रूष्ट 15 में से 10 पार्षदों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन हिमांशु जैन से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पार्षदों के द्वारा सीएमओ गीता वाल्मीकि के विरुद्ध की गई शिकायत में बताया गया की इनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की जाती है और शासन की योजनाओं को आम जनता तक नहीं पहुंचाया जाता। किसी काम से आने वाले आमजनों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। सीएमओ पर यह भी आरोप लगाए गए है की उनकी आपत्ति के बावजूद गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य करने वाले उनके क्षेत्र के ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। जिसे भुगतान न करने के लिए परिषद द्वारा विगत 10 वर्ष से रोक लगायी गयी थी।                              सीएमओ द्वारा अपने करीबी पार्षदों के वार्ड में ही नाली, सड़क व अन्य निर्माण कार्य कराये जाते हैं। जहां सड़क और नाली की आवश्यकता है वहां उनके द्वारा अनावश्यक रोक लगा दी गई है। सीएमओ द्वारा किए जाने वाले पक्षपातपूर्ण व अभद्र व्यवहार से पार्षद ही नहीं अपितु आमजन भी परेशान है। सीएमओ की कार्यप्रणाली से रूष्ट पार्षदो को एसडीएम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि निश्चित ही आने वाले समय में जनहितैषी कार्य करवाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad