Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 8, 2024

कार्यकर्ताओं का जताया आभार, भूपेश ने कहा : चुनाव के लिए रहें तैयार

 सामाचार मोहला


कार्यकर्ताओं का जताया आभार, भूपेश ने कहा : चुनाव के लिए रहें तैयार



प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी रहे भूपेश बघेल ने आज यहां कहा कि नांदगांव संसदीय क्षेत्र की जनता ने उनका भरपूर साथ दिया। जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते है।




 उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ साथ अब राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र को लेकर भी उनके पास जवाबदारी बनी रहेगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी है, इसके लिए कार्यकत्र्ताओ को अभी से तैयार रहना होगा।

श्री बघेल ने आज सुबह मोहला पहुंचे जहां उन्होने कार्यकत्र्ताओ से मुलाकात कर चुनाव में मिले उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे खुज्जी विस के सांकरदहरा और डोंगरगांव के कांग्रेस भवन में पहुंचकर कार्यकत्र्ताओ का आभार जताया। इस दौरान उन्होने कहा कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लोगो ने उनका साथ दिया है। यहीं कारण है कि कम मार्जिन से हार हुई है। उन्होनेमध्यावधि चुनाव

के आसार

श्री बघेल ने कार्यकत्र्ताओ को

संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश में खिचड़ी सरकार बन रही है। कभी भी देश में मध्यावधि चुनाव भी कराए जा सकते है। यहीं कारण है कार्यकत्र्ताओ को बूथ में अभी मेहनत करने की जरूरत है।

कार्यकत्र्ताओ से कहा कि जिन बूथो में हमे पीछे रह गए है वहां नए सिरे से मेहनत करने की जरूरत है। उनका कहना था कि इस साल के अंत में नगरीय निकाय और अगले साल पंचायत चुनाव है, इसके लिए कार्यकत्र्ता अभी से अपनी तैयारियों में जुट जाए।

कार्यकर्ताओं ने की खूब मेहनत

सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते 6:30 लाख के लगभग वोट उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मिला है कार्यकर्ताओ ने खूब मेहनत किए और मोहला मानपुर की आम जनता तो उन्हें एक बड़ा लीड दिये जिनका वे जीवन भर ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोहला मानपुर विधायक इंद्र शाह मंडावी साथ रहे।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad